Lagatar24.com
Language : HINDI
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National & World
  • Business
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Tech – Gyan
  • Opinion
Tuesday, 27 October, 2026
Lagatar24.com
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National & World
  • Business
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Tech – Gyan
  • Opinion
Lagatar24.com
No Result
View All Result
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National & World
  • Business
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Tech – Gyan
  • Opinion
Home Jharkhand

अंचल कर्मचारी ने 20 साल पहले लिया था 1.20 लाख घूस, पुलिस ने अब वापस कराया

ithead@lagatar.in by ithead@lagatar.in
February 9, 2025
in Jharkhand, Lagatar News
अंचल कर्मचारी ने 20 साल पहले लिया था 1.20 लाख घूस, पुलिस ने अब वापस कराया

20 साल बाद 1.20 रुपया वापस पाने वाले राजकुमार पांडेय

Share on FacebookShare on Twitter

अंचल राजस्व कर्मचारी सुशील ने लिया था पेपर बंटवारा के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपए.

लाचार बुजुर्ग की मेहनत रंग लाई बीस वर्ष बाद कर्मचारी ने एक लाख बीस हजार रुपए लौटाया.

Chandwa (Latehar): लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में एक पुराना भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. 20  साल पहले चंदवा थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी राजकुमार पांडेय से कर्मचारी सुशील ने 1.20 लाख रुपये की रिश्वत ली थी, उसे वापस करना पड़ा.

कर्मचारी सुशील ने करीब 20 साल पहले पेपर में जमीन बंटवारा कर डिमांड अलग करने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपए लिया और जमीन का रसीद बनाकर दे दिया. साथ ही कहा कि इसे किसी को दिखाना नहीं है. पेपर को सुरक्षित रख देना है.

राजकुमार पांडेय ने कर्मचारी के कहे अनुसार तीन-चार साल तक वैसा ही किया. चार साल उन्हें पता चला कि कर्मचारी ने जो रसीद दिया है, वह गलत है. उन्हें तब यह पता चला जब वह सुरेश राम नाम के एक कर्मचारी से मिलकर अपना रसीद दिखाई. कर्मचारी सुरेश ने रसीद का मिलान पंजी टू से किया और पंजी में रसीद का कोई जिक्र नहीं मिलने की बात राजकुमार पांडेय को बताई.

अपने साथ ठगी होने की जानकारी मिलने के बाद वह परेशान हो गए. क्योंकि उन्होंने जो पैसे दिए थे, वह गांव के ही एक व्यक्ति से उधार लेकर दिया था. रुपए वापस पाने के लिए उन्होंने कर्मचारी सुशील से संपर्क किया. कई वर्ष बाद कर्मचारी सुशील उसे दौड़ाता रहा. बाद में यह कह दिया कि उन्होंने कोई पैसा नहीं दिया.

पिछले साल लातेहार थाना परिसर में पुलिस की जन शिकायत निवारण कैंप लगा था. राजकुमार पांडेय ने वहां पहुंच कर 20 साल बाद उनके साथ ही धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई. पर, सुनवाई नहीं हुई. लातेहार टाउन हॉल में दुबारा पुलिस का कैंप लगा था. राजकुमार पांडेय ने दुबारा वहां पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी.

पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले को लेकर कर्मचारी सुशील कुमार को बुलाया. राजकुमार पांडेय ने सुशील कुमार के सामने यह साबित कर दिया कि उसने पैसे लिए थे. जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी सुशील कुमार ने 1.20 लाख रुपये वापस कर दिए.

Share76Tweet47
Previous Post

‘Ye Dharti Hamari’ Set for Release in Jharkhand, Showcases Tribal Struggles and Social Injustice

Next Post

PM Modi Meets Macron, JD Vance in Paris Ahead of AI Summit

Related Posts

HC Seeks Final Report on Action Against Negligent Officers in Missing Bokaro Girl Case

October 27, 2026

Body of Bihar CMO Media Staffer Missing from Jan Shatabdi Express Found at Jonha in Ranchi

October 27, 2026

Attack on Father Benedict: Khunti Police Question 50 Suspects, Breakthrough Possible Within 48 Hours

October 22, 2026

Jharkhand CEO Directs Faster Addition of Voters Under SIR as New-Voter Growth Lags Target

October 22, 2026

Torpa MLA Sudip Gudia Donates Blood for Injured Father Benedict Barla, Condition Improving

October 22, 2026

Youth Held Captive for 12 Hours and Brutally Beaten in Ranchi, FIR Registered

October 22, 2026
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About Editor
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2024 Lagatar News (Lagatar24.com)

No Result
View All Result
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National & World
  • Business
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Tech – Gyan
  • Opinion

© 2024 Lagatar News (Lagatar24.com)